Form Dekho - Modern Navbar
| बिहार OBC NCL सर्टिफिकेट क्या है? आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और ज़रूरी दस्तावेज़ – पूरी जानकारी |
🔹 बिहार OBC NCL सर्टिफिकेट क्या है?
✅ OBC NCL सर्टिफिकेट का पूरा नाम Other Backward Class – Non Creamy Layer Certificate होता है। यह सर्टिफिकेट उन OBC वर्ग के लोगों को दिया जाता है जो केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों व शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं और जिनकी पारिवारिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से कम होती है।
✅ यह प्रमाण पत्र यह साबित करता है कि आवेदक OBC वर्ग से है और Non Creamy Layer (गैर मलाईदार परत) में आता है।

| 🔹 बिहार OBC NCL सर्टिफिकेट के लाभ |
- केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों में OBC आरक्षण का लाभ
- शैक्षणिक संस्थानों (जैसे IIT, NIT, UPSC आदि) में आरक्षित सीटों का लाभ
- विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्कॉलरशिप में प्राथमिकता
- सरकारी योजनाओं की सब्सिडी और रियायतें मिलती हैं
|
| 🔹 पात्रता (Eligibility) |
🔹 ज़रूरी दस्तावेज़ |
- आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए
- आवेदक को केंद्र सरकार की OBC सूची में शामिल जाति से संबंधित होना चाहिए
- परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए
- माता-पिता कोई उच्च पद (Class 1 officer, IAS, IPS आदि) पर न हों
- आवेदक Non Creamy Layer की परिभाषा में आना चाहिए
|
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (बिहार का)
- जाति प्रमाण पत्र (OBC जाति से संबंधित)
- परिवार की आय प्रमाण पत्र (अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration)
- राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- स्कूल सर्टिफिकेट (कभी-कभी आवश्यक होता है)
|
| 🔹 आवेदन प्रक्रिया (ऑनलाइन तरीका) |
बिहार OBC NCL सर्टिफिकेट के लिए आप RTPS Bihar पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
| 👉 चरण 1: |
👉 चरण 2: |
👉 चरण 3: |
👉 चरण 4: |
👉 चरण 5: |
| RTPS बिहार वेबसाइट पर जाएं |
Apply Online विकल्प चुनें और “Issuance of Caste Certificate” को सिलेक्ट करें |
अपनी जानकारी भरें जैसे – नाम, पता, जाति, परिवार की आय, आधार नंबर आदि |
ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें (PDF या JPG फॉर्मेट में) |
फॉर्म सबमिट करें और acknowledgment receipt डाउनलोड करें |
| 🔹 ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? |
🔹 आवेदन शुल्क |
- अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप नजदीकी RTPS केंद्र / प्रखंड कार्यालय / CSC सेंटर जाकर फॉर्म भरवा सकते हैं। दस्तावेज़ साथ ले जाना न भूलें।
|
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क – ₹0 (निःशुल्क)
- CSC या लोक सेवा केंद्र से आवेदन करने पर – ₹20 से ₹50 तक शुल्क लग सकता है
|
| हमारी टीम से फॉर्म भरवाने के लिए इस नंबर पर 6377256662 WhatsApp करें : Link |